Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गठबंधन से परहेज नहीं

सोनीपत. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि पार्टी को गठबंधन की राजनीति से कोई परहेज नहीं है। आगामी चुनावों को लेकर पार्टी पूर्ण रूप से सजग है।

गांव झिझोंली में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक चुनाव हो या फिर अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

पार्टी हाईकमान की ओर से देश की सभी इकाईयों को इस संदर्भ में तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए है। बसपा के ‘हाथी’ पर सवार होने की चर्चाओं को हवा देते हुए राजनाथ ने कहा कि राजनीति में किसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, हालांकि इस संदर्भ में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की भावनाओं को समझा जाएगा। बसपा के साथ बढ़ते मिलाप को उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में अपने उद्घाटन वक्तव्य में भी जाहिर किया।

उन्होंने इशारे में कहा कि जब दलित चेतना (बसपा) व राष्ट्रीय चेतना (भाजपा) एक होती है तो निश्चित रूप से भारत में एक नए सूर्य का उदय होगा, जो स्वर्णिम होगा। यह संभावना इसलिए भी बलवती हो रही है क्योंकि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने ही सत्तारूढ़ दल बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं बसपा की प्रतिद्वंद्वी सपा के प्रति नरम रुख भी अपना रही है।

आतंकवाद पर कांग्रेस को लपेटा
भाजपा अध्यक्ष ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए आरोप लगाते कहा कि देश में आतंकवाद के पनपने में कांग्रेस ही जिम्मेदार है। भाजपा ने आतंकवाद पर नकेल कसते हुए देश में पोटा कानून लागू किया था, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बिना सोचे-समझे पोटा को वापस ले लिया। उन्होंने कांग्रेस को बिना विचारधारा वाली पार्टी बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: