HomeNewsNational National

राज ठाकरे की टांग तोड़ देगें

नई दिल्ली. शिवसेना से हाल में ही अलग हुए उत्तर भारत के पूर्व शिवसैनिकों ने कहा कि वे इस महीने राष्ट्रवादी शिवसेना नाम की नई पार्टी का निर्माण करेगें।

इस बात की घोषणा करते हुए शिवसेना के उत्तर भारत संघ के अध्यक्ष रह चुके जय भगवान गोयल ने कहा कि बाल ठाकरे की शिवसेना सिर्फ मराठी लोगों के लिए है इसलिए हमने राष्ट्रवादी शिवसेना का गठन करने का फैसला किया है।

गोयल ने कहा कि हमने बाल ठाकरे को कह दिया है कि अगर मुंबई में फिर से हिंसा हुई तो दिल्ली आने वाले शिवसैनिकों को उसका हिसाब चुकाना पड़ेगा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए गोयल ने कहा कि अगर राज दिल्ली आते हैं तो हम उनकी टांग तोड़ देगें।गौरतलब है कि पिछले महीने की 26 तारीख को उत्तर भारत के शिवसैनिकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गोयल सहित पांच उत्तर भारतीय राज्यों के शिवसैनिकों ने बाल ठाकरे और उद्धव ठाकरे द्वारा उत्तर भारतीय विरोधी बयान का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया था।

गोयल ने कहा कि हमारी पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव में महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर भारतीयों का समर्थन प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेगी।। नई पार्टी का नाम शिवसेना रखे जाने पर गोयल ने कहा कि बाल ठाकरे का सिर्फ इस नाम पर अघिकार नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: