कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की तरफ जा रही एक यात्री बस के केस्टोपुर नदी की नहर में गिर जाने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है और कई अब तक फंसे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कोलकाता और आसपास पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ हो जाने के कारण बस के फिसलने से दुर्घटना होना बताया गया है। इस निजी बस में 30 यात्रियों की जगह 50 सवार थे। विभिन्न टीवी चैनलों की खबर के मुताबिक पुलिस का दावा है कि अब तक 10 लोग मारे गए हैं जबकि मौतों का आंकड़ा 16 भी बताया जा रहा है।
घटनास्थल पर अफरातफरी और जाम का माहौल है। राहत कार्य जारी है और गोताखोरों की मदद से डूबे यात्रियों की तलाश की जा रही है। फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं।