HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने बंद किया काम

भोपाल. लोक निर्माण विभाग राजधानी परिक्षेत्र में ठेकेदारों के करीब 10 करोड़ रुपए के बिल का भुगतान नहीं होने से कई लोगों ने काम बंद कर दिया है। कुछ ठेकेदारों ने काम की गति धीमी कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजधानी परिक्षेत्र के संभाग दो के अधिकांश ठेकेदारों के सबसे ज्यादा राशि के बिल का भुगतान नहीं हुआ है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि राज्य शासन ने प्लिंथ एरिया के आधार पर बजट का आवंटन किया था, लेकिन संभाग दो में सरकारी आवासों में सबसे ज्यादा मरम्मत होती है। इस संभाग में मंत्रियों, अफसरों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के रहने के कारण सबसे ज्यादा मरम्मत और अन्य काम होते हैं। इस कारण परिक्षेत्र के दूसरे संभागों की तुलना में ज्यादा राशि की जरूरत होती है।

बताया जाता है कि प्लिंथ एरिया के अनुसार बजट आवंटन होने से संभाग दो के ठेकेदारों के 2007-08 के बिलों की बड़ी राशि का भुगतान नहीं हो सका है। इस संभाग में करीब 60 ठेकेदार काम करते हैं और इनके दो लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक के बिल बाकी हैं। बिल भुगतान को लेकर इन लोगों ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग पीडी मीणा से मिलकर अपनी समस्या रखी थी।

वर्ष 2007-08 का बजट समाप्त हो गया था और हर साल ऐसी स्थिति बनती है। वर्ष 2008-09 का बजट आवंटित हो चुका है और ठेकेदारों का दो-तीन दिन में भुगतान हो जाएगा।

- एसके मितना, सचिव लोक निर्माण विभाग





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: