HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

चार-चार स्कूलों का चयन

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के चार-चार स्कूलों को ‘ड्रीम स्कूल’ की तरह विकसित करने पायलेट प्रोजेक्ट लागू करने का फैसला किया है। इन स्कूलों में कई प्रकार के प्रयोग लागू किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमएम उपाध्याय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके क्रियान्वयन के लिए आठ अप्रैल को राज्य शिक्षा केंद्र में विशेष बैठक भी बुलाई है।

नए सत्र में होंगे कई प्रयोग

इस पायलेट प्रोजेक्ट के तहत मप्र के हर जिले के एक विकासखंड में एक प्राइमरी स्कूल, एक मिडिल, एक हाईस्कूल और एक हायर सेकंडरी स्कूल का चयन किया जाएगा। एक साल तक इन स्कूलों को विशेष ढंग से संचालित किया जाएगा। इनके संचालन और विकास का जिम्मा संबंधित विकासखंड के शिक्षा अधिकारी और संबंधित विकासखंड के उत्कृष्टता विद्यालय प्राचार्य का रहेगा। इन स्कूलों में शिक्षा विभाग नए सत्र में कई प्रकार के प्रयोग करेगा।

कैसे होगा संचालन

नए शिक्षा सत्र में एक जुलाई से ही स्कूलों को नए कलेवर में लाया जाएगा। रंगाई-पुताई, पूर्ण स्टाफ, अपडेट लाइब्रेरी और अपडेट प्रयोगशाला उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद पढ़ाई की कार्ययोजना तैयार होगी। प्रवेश, उपस्थिति, परीक्षाफल सभी के मासिक लक्ष्य तय किए जाएंगे। हर महीने विशेष समीक्षा बैठक होगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को उनकी समस्याएं बताने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: