Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

कृषि मंडी चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

जयपुर. पंचायती राज संस्थाओं की तर्ज पर कृषि मंडी समितियों के चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को टोंक जिले के दूनी कस्बे में महिला सम्मेलन में की।

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में बीपीएल महिलाओं के 25 लाख खाते खोले जाएंगे। इनमें राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक महिला के नाम डेढ़ हजार रुपए जमा कराए जाएंगे।

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जो महिला सौ दिन का काम पूरा करेगी, उसे चुनरी या साड़ी दी जाएगी। उन्होंने कृषि संकाय में स्नातक करने वाली छात्राओं को 5 हजार रु. अनुदान देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने बैंकों की किस्तें नियमित चुकाई हैं, उन्हें 7 के बजाय 5 फीसदी की दर पर कर्ज दिया जाएगा। इससे राज्य के 50 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: