भोपाल. आईपीसी ने अमित पाल के 161 रनों की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत ईरानी क्लब को 191 रनों के विशाल अंतर से हराकर टाटा इंडिकाम कप 33वें इफ्तेखान क्रिकेट ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। इससे पूर्व उसने सेमीफाइनल में भी एकतरफा जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। आईपीसी ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 325 रन बनाए। जवाब में ईरान क्लब 29.4 ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। इससे पूर्व बाबेआली मैदान पर फाइनल के हीरो अमित पाल ने धमाकेदार 161 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 115 गेंदों का सामना किया और 16 चौके और 8 छक्के लगाए। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण रियाजउद्दीन, शफकत मो.खान और अजीजीउद्दीन ने किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव हमीदुल्ला खान, सुभाष बोराना, सुशील सिंह ठाकुर और दामोदर प्रसाद आर्य उपस्थित थे।
उनके अलावा अब्दुल अकील ने 44, सोहेल मसूद ने 40, मुर्तजा अली ने 25 और सेमीफाइनल के मैन आफ द मैच बृजेश तोमर 24 रन बनाए। ईरानी क्लब की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज मदन यादव ने 3 बल्लेबाजों को दर्शक दीर्घा में वापस भेजा। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे ईरानी क्लब के बल्लेबाज आईपीसी के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 29.4 ओवर में ही आउट हो गए। ईरानी क्लब से जुबिन जौन ने 38 और अनुपम गुप्ता ने 18 रन बनाकर टीम के मैच में वापसी की असफल कोशिश की। आईपीसी की ओर से सोहेल मसूद ने 3 और संजय पांडे, असद
प्रतियोगिता के अवार्ड
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : सोहेल मसूद
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : अमित पाल (आईपीसी)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : चेतन मेवाड़ा (हमीदिया अकादमी)
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक : गुलाम अली (ईरानी क्लब)
सर्वश्रेष्ठ खेल भावना ट्राफी : हमीदिया अकादमी
विशेष योगदान : सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी जुनैद किदवई।