bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सुबह परीक्षा ली शाम को रिजल्ट की घोषणा

इंदौर. बी.कॉम. ऑनर्स की परीक्षा दोपहर को खत्म हुई और शाम को यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट घोषित कर दिया। हालांकि परीक्षा में चार छात्र ही बैठे थे जिसमें दो पास हुए। इसी तरह 31 मार्च को हुई बीडीएस की परीक्षा का रिजल्ट छह घंटे बाद ही घोषित कर दिया गया था। इसमें करीब 90 छात्र बैठे थे। इसके अलावा शुक्रवार को बीबीए फाइनल ईयर का परिणाम भी देर शाम घोषित किया गया। इसके लिए देर शाम तक आरएनटी मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों की भीड़ लगी रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: