News
Chhattisgarh
Raipur Raipur भिलाई. प्रेस कान्फरेंस में शुक्रवार को श्री रामराजू ने बताया कि महामाया की घटना के बाद सीआईएसएफ के आईजी को बीएसपी मैनेजमेंट ने चर्चा के लिए बुलाया था। इसमें मौजूदा संचालित माइंस के साथ-साथ रावघाट माइंस की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा का खुलासा वह सुरक्षागत कारणों से नहीं करना चाहते। फिलहाल सीआईएसएफ को वहां सर्वेक्षण में लगाया गया है, ताकि भविष्य में वहां सुरक्षित खनन हो सके।
उपलब्धियों के नाम रहा बीता वित्तीय वर्ष
एमडी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 07-08 में बीएसपी ने उत्पादन के साथ-साथ कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। हाट मेटल व क्रूड स्टील का उत्पादन दूसरी बार 5 मिलियन टन को पार कर गया। प्लांट में 12 हजार करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण का कार्य जारी है। श्री रामराजू ने जानकारी दी कि बीते वित्तीय वर्ष में हाट मेटल डी-सल्फ्यूराइजेशन इकाई और एसएमएस-2 में दूसरी बार आरएचडी गैसर व लैडल फर्नेस जैसी नई सुविधाएं जुड़ीं।
बीएसपी की रणनीति स्पष्ट
प्रतिस्पर्धा के दौर में बाजार में बने रहने की रणनीति के संबंध में श्री रामराजू ने कहा कि हम जिस क्वालिटी की रेल व प्लेट बना रहे हैं, उसे फिलहाल कोई दूसरी कंपनी नहीं बना रही। ओपन मार्केट को देखते हुए बीएसपी ने अपनी रणनीति स्पष्ट रखी है। प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही मार्केट में वक्त पर आपूर्ति व क्वालिटी बनाए रखने पर भी पूरा जोर है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि निजी क्षेत्र के स्टील प्लांट आने से भिलाई स्टील प्लांट की सेहत पर असर पड़ेगा।
यहां भी महंगाई
अब मैनेजमेंट का ध्यान कास्ट रिडक्शन पर है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में इंपोर्टेड कोल का दाम 200 फीसदी व फेरो अलॉय प्रोडक्ट के दाम 200 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इससे उत्पादन लागत बढ़ रही है। इसलिए आने वाला समय कास्ट रिडक्शन का है। एमडी ने मगडंप मामले में बीएसपी अफसरों पर कार्रवाई संबंधी सवाल पर सिर्फ इतना ही कहा कि विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी कर ली है और आगे विधिसम्मत कार्रवाई होगी।