Manoranjan
Cinema
Interviews Interviews
प्रियंका आजकल लाल परी बनी हुई हैं इसीलिए तो उन्होंने न सिर्फ़ ड्रैस, बल्कि अपने बालों का रंग भी लाल करवा लिया। मगर दि़क्क़त तो तब हुई, जब उन्हें वो रंग छुड़ाने के लिए दो महीने घर बैठना पड़ा..
लव स्टोरी 2050’ दूसरी लव स्टोरीज़ से किस तरह अलग है?
यह इंडियन स्क्रीन के लिए एकदम नई फिल्म है। इसमें लव स्टोरी के साथ-साथ बहुत कुछ है। गगनचुंबी इमारतें, उड़ती हुई कारें, रोबोट.. सब कुछ रोमांचित करने वाला है। जेनर की बात करें, तो इसे इंडिया की पहली साइंस फ़िक्शन फिल्म कह सकते हैं।
लेकिन पहली साइंस फ़िक्शन तो ‘कृष’ थी?
नहीं, वह पहली सुपर हीरो फिल्म थी और यह पहली साइंस फ़िक्शन है। मुझे गर्व है कि देश की पहली सुपर हीरो और पहली साइंस फ़िक्शन.. दोनों फिल्मों की हीरोइन मैं हूं।
सुना है, इस फिल्म में आपने डबल रोल किया है!
जी हां, यह मेरे कैरियर का पहला डबल रोल है। मेरे जो दो किरदार हैं, उनमें से एक वर्तमान का है, जबकि दूसरा भविष्य का। दोनों के लुक बहुत डिफरेंट हैं। भविष्य वाले किरदार के लिए मेरे बाल लाल रंगे हुए हैं। चूंकि इन बालों के साथ किसी और फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकती थी, इसलिए मुझे दो महीने तक घर में आराम करना पड़ा था।
हरमन बावेजा की यह बतौर हीरो पहली फिल्म है। वह कैसे एक्टर हैं?
यह देखते हुए कि यह उनकी पहली फिल्म है, वह बेमिसाल एक्टर हैं। वह बढ़िया डांसर भी हैं। एक्शन में भी उनके जौहर पर्दे पर आप देखेंगे। चूंकि इंडस्ट्री और एक्ंिटग के मामले में मैं उनसे सीनियर हूं, मैंने अपने स्तर पर उन्हें काफ़ी सहयोग किया है। जब मैं नई थी, मेरे सीनियर्स ने मुझे सहयोग किया था। इसीलिए मैं अपने जूनियर्स को हमेशा सहयोग करती हूं।
हरमन और आपकी रियल लाइफ़ लव स्टोरी भी चर्चा में है। इससे फिल्म को क्या फ़ायदा होगा?
को-स्टार्स में दोस्ती होना Êारूरी है। जब दो दोस्त किसी फिल्म में काम करते हैं, तो पर्दे पर उनकी कैमिस्ट्री Êयादा निखरकर आती है।
सुना है ‘द्रोण’ में आपने रिस्की एक्शन किए हैं?
जब हीरोइनें ड्रामा और कॉमेडी कर सकती हैं, तो एक्शन क्यों नहीं कर सकतीं। मेरे ़ख्याल से यह धारणा ग़लत है कि सिर्फ़ हीरो ही एक्शन कर सकते हैं। माना इसमें रिस्क होता है, पर आपने ट्रेनिंग ली हुई है, तो क्यों न करें!
और कौन-कौन सी फिल्में कर रही हैं?
‘गॉड तुसी ग्रेट हो’, ‘द्रोण’ और ‘फैशन’ हैं। हाल ही में मैंने फ़रहान ख़ान की ‘वॉयस फ्रॉम दि स्काई’ साइन की है, जिसमें सैफ़ अली हैं। यह हिंदी-इंग्लिश मिक्स फिल्म है।
क्या मतलब?
इसमें कुछ कैरेक्टर हिंदी बोलेंगे, तो कुछ कैरेक्टर इंग्लिश डायलॉग बोलेंगे। इसमें एक बच्चे का भी इंपोर्टेट रोल है, जिसकी तलाश जारी है। फिल्म की एक ख़ासियत यह भी है कि इसमें गाने नहीं होंगे।
लाइफ़ में और क्या उत्साहजनक है?
यही कि मैं अपने नए घर में शिफ्ट हो रही हूं, जो मेरे सपनों का घर है। रितिक की पत्नी सुजैन ने इसका इंटीरियर डेकोरेशन किया है। उन्होंने जैसे मेरी कल्पना को साकार कर दिया है। लेकिन मुझे इस नए घर में ठहरने का मÊा लेने का व़क्त नहीं है। फ़िलहाल मैं मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ की शूटिंग के लिए दो महीनों के लिए मियामी जा रही हूं।