HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

किसानों की उम्मीद पर ओले

डबरा. डबरा एवं भितरवार ब्लाक के एक दर्जन से अधिक गांवों मे गुरुवार को ओले गिरने से लगभग आधा करोड़ रुपए कीमत की फसल क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व अमला जुट गया है। वहीं ओला वृष्टि की चपेट में आए दो मवेशियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है।

डबरा ब्लाक के ग्राम छपरा, गतारी, पहाड़ी, निवी, बाबूपुर, कैथोंदा, शरणागत, बड़ेरा-बुजुर्ग एवं भितरवार ब्लॉक के ग्राम सांखनी, पवाया, लुहारी, झाऊ, खड़ीचा आदि गांवों में गुरुवार को हुई ओलावृष्टि के कारण काफी नुकसान हुआ है। जिनमें ग्राम छपरा, गतारी में सबसे अधिक नुकसान होना बताया गया है।

ओलावृष्टि से हुई तबाही पर चिंता जताई

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुई क्षति पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने चिंता जताई है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने पीड़ित किसानों को शासन से उचित सहायता मुहैया कराने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया है।

पलैया पीड़ितों से मिले : अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह पलैया ओले से हुए नुकसान को देखने पिछोर उप तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव छपरा, कैथोदा, गंतारी पहाड़ी, बड़ेरा में ओला पड़ने के कारण हुई गेहूं की फसल के नुकसान को देखा तथा इन ग्रामों के किसानों को सात दिन में मुआवजा दिलाने के लिए डबरा एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा की। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक पटसारिया ने कलेक्टर ग्वालियर से पीड़ित किसानों को मदद दिलाने का आग्रह किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: