HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

दिन में घटाएं, शाम को बूंदाबांदी

ग्वालियर. g मौसम में पांच रोज पहले से आया ठंडक भरा बदलाव बरकरार है। शुक्रवार को दोपहर में काली घटाएं छाने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के कारण गर्मी से तो लोगों को राहत मिली किन्तु आगामी 24 घंटे में अंचल में कहीं-कहीं ओले गिरने की मौसम विभाग की संभावना से किसान ंिचंतित हो उठे हैं।

सुबह बादलों की टुकड़ियां थीं। हवा में नमी की मात्रा अधिक और धीमी रफ्तार की हवा चलने से ठंडक थी। दिन चढ़ने के साथ नमी की मात्रा कम हो गई लेकिन धीमी रफ्तार की हवा ने पारे को नहीं चढ़ने दिया। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली। काले बादलों की टुकड़ियां घुमड़ने लगीं। देखते ही देखते बादल घने हो गए और शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने लगी।

चक्रवाती हवा चलने से धूल के गुबार उठे जिससे लोग परेशान हो गए। थोड़ी देर बाद हवा की रफ्तार कम हो गई। शाम को बादल घने हो गए। देर रात शहर के कुछ क्षेत्रों तथा घाटीगांव में बारिश हो गई।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य ताप के लगभग बराबर है। हवा में नमी की मात्रा सुबह 55 प्रतिशत थी जो सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक थी। शाम को नमी 26 प्रतिशत रही। यह सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार पश्चिमी मप्र और छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने से बदले इस मौसम के चलते ओले गिरने की संभावना है।

दिन में उठा धूल का गुबार

शुक्रवार की दोपहर शहर की सड़कों पर अचानक धूल का गुबार छा गया। इससे वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मेला रोड पर इसका खासा असर देखने को मिला। धूल के गुबार के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए हेडलाइट जलाकर रास्ता तय करना पड़ा। वाहनों का यह नजारा दूसरे मार्गो पर भी देखने को मिला। यह स्थिति पंद्रह से बीस मिनट तक रही। धूल का गुबार थमने पर ही वाहन चालकों की परेशानी खत्म हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: