News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur फिंगेश्वर. गरीबों को चावल नहीं मिलने की शिकायत पर फुड इंस्पेक्टर सुनील शर्मा ने शुक्रवार को फिंगेश्वर सोसाइटी की जांच की। उन्होंने जनवरी, फरवरी और मार्च के स्टाक का मिलान किया। भौतिक सत्यापन में पांच क्विंटल चावल का हिसाब नहीं मिल सका। जांच में 810 क्विंटल का स्टाक मिला, जबकि सेल्समैन संतोष यदु ने 815 क्विंटल की जानकारी दी थी।
कृषक साख सहकारी समिति में योजना के उपभोक्ताओं ने मार्च माह में चावल नहीं दिए जाने की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि कोटा नहीं आया है कहकर सेल्समैन ने चावल देने से मना कर दिया। इससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक आरआर साहू ने पर्यवेक्षक यशवंत बाशकर को स्टाक मिलान के लिए भेजा। इस दौरान 100 उपभोक्ताओं को चावल नहीं देने की पुष्टि हुई।