News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur कवर्धा. आसपास के ग्रामीण अंचलों सहित अन्य जिलों से आए श्रद्वालुओं ने सुबह से ही भोरमदेव मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की, होली के बाद पड़ने वाले पहले तेरस पर्व को बैगा आदिवासी द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष भी तेरस पर्व पर भोरमदेव में श्रद्घलुओं की भीड़ सुबह से लगी रही।
भक्तगण सुबह स्नानकर मंदिर पहुंचे। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम के कारण ग्रामीणों का आना निरंतर जारी रहा। जिला प्रशासन के आदेशानुसार सभी विभागों द्वारा विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी का स्टाल भी लगाया गया है। महोत्सव का समापन शनिवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा।लोकोत्सव में प्रसिद्व पाश्र्व गायक मो. अजीज एवं दिलीप षडं़गी की प्रस्तुति रहेगी।