News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. हाईकोर्ट के निर्देश पर रविशंकर यूनिवर्सिटी के कुलपति आज कोर्ट में उपस्थित हुए। उन्होंने आंतरिक मूल्यांकन में फेल हुए छात्र की मार्कशीट सहित अन्य कागजात कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए। कोर्ट ने मूल्यांकन के बाद नंबर देने वाले विभाग प्रमुख का हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। मामले की 8 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।
दुर्ग के इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ रहे एक छात्र को पिंट्रिंग की गलती की वजह से फेल घोषित कर दिया गया था। बाद में नंबरों की असली सूची देखने के बाद कालेज के प्राचार्य और एचओडी ने रविशंकर यूनिवर्सिटी प्रशासन को लिखित में जानकारी दी थी कि छात्र को हकीकत में 30 में से 22 नंबर मिले हैं।
पिंट्रिंग की गलती के कारण उसकी मार्कशीट में इसकी जगह दो नंबर दर्ज हो गया है। उन्होंने छात्र को संशोधित मार्कशीट देने की मांग की थी।