HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

पंचतत्व में विलीन हुए ‘आदर्श’

बिलासपुर. b डा. ब्रजभूषण सिंह ‘आदर्श’का सिंधी कालोनी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र शशांक ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन के साथ ही देश ने एक प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार और पुरातत्वविद खो दिया। ‘आदर्श’ का निधन गुरुवार की सुबह नेहरूनगर में हुआ। वे 78 वर्ष के थे। श्यामलाल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में भारतेंदु समिति के रामनारायण शुक्ल, पालेश्वर शर्मा, सतीश जायसवाल, राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, जेएल दरियो ने साहित्य, पत्रकारिता-जनसंपर्क विभाग में उनके योगदान को याद किया। स्मरण किया। शवयात्रा में शामिल सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर डा. आदर्श को श्रद्धांजलि दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: