HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दुर्घटना में चार जायरीन की मौत

ब्यावर. दरगाह में जियारत कर लौट रहे जायरीन की टाटा सूमो सूरजपुरा के निकट ट्रक की टक्कर से पलट गई। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल किशोरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आठ जने जख्मी हुए हैं। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

बड़ोदा जिले (गुजरात) के ग्राम सावली, तहसील लसूंदरा का एक परिवार बुधवार को टाटा सूमो से दरगाह जियारत के लिए अजमेर आया था। शुक्रवार को लौटते समय सूरजपुरा के समीप उनके वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से असंतुलित हो कर सूमो पलट गई जिससे मोहसिन (45)पुत्र बाबू भाई, महमूदा बेन (40) पत्नी मोहसिन, सलीम (35)पुत्र हुसैन भाई मलिक की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर जख्मी मोहसिन (१२) पुत्र मोहसिन, मलिक चिराग (२७) पुत्र अब्बास भाई, जीतूभाई (४क्) पुत्र बाबूभाई व रहीमा (1४) पुत्री मोहसिन को अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं श्रीमती रोशन (३५) पत्नी इस्मुद्दीन, रफीक (८) पुत्र कालू परमार, श्रीमती रूखसाना (३५) अय्यूब (३५) पुत्र इस्लामु भाई को जवाजा अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रहीमा(14) पुत्री मोहसिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का शव अस्पताल के चीरघर में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: