News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.पटियाला जिले में तैनात रेलवे पुलिस के आईजी जी.पी.एस. ग्रेवाल के देर रात एक महिला डीएसपी सुखदेव कौर के घर जाने के मामले की जांच डीजीपी एन.पी.एस. औलख ने एडीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर चंद्रशेखर को सौंप दी है।
उधर, आरोपी आईजी ने औलख को चिट्ठी लिख कर आग्रह किया है कि जांच का जिम्मा डीजीपी स्तर के किसी पुलिस अफसर को सौंपा जाए। इस बीच, चंद्रशेखर ने शुक्रवार पटियाला पहुंच कर महिला डीएसपी सुखदेव कौर, अन्य लोगों के बयान लिए हैं, लेकिन आईजी जी.एस. ग्रेवाल जांच में शामिल नहीं हुए।ग्रेवाल पहले ही इस आरोप से इनकार कर चुके हैं कि वे देर रात महिला डीएसपी के घर गए थे।
ये है मामला
डीएसपी सुखदेव कौर की शिकायत है कि आईजी ने बुधवार को उन्हें शाम छह बजे फोन कर अपने घर बुलाया, लेकिन उन्होंने उनके घर जाने से मना कर दिया और अगले दिन दफतर में बात करने के लिए कह दिया। कौर का आरोप है कि आईजी रात को करीब एक बजे अपने निजी वाहन से उनके घर आ गए, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।
जब उन्होंने लाइन अफसर से फोन पर आईजी की पत्नी से बात कराने के लिए कहा, तो वे वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने रोजनामचे में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। बाद में कौर ने डीजीपी औलख से आईजी की शिकायत की। उन्होंने यह मामला महिला आयोग तक ले जाने की बात भी कही है।