नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संकेत दिया है कि पाक आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए नई सरकार वीजा मुक्त यात्रा का प्रावधान कर सकती है।
सत्ताधारी गठबंधन में साझीदार पीएमएल-एन के प्रमुख शरीफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान को एकतरफा फैसला कर भारतीयों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर देना चाहिए। शरीफ ने कहा कि पीपीपी प्रमुख आसिफ अली जरदारी का भी यही विचार है। उन्होंने कहा, ' लोगों की आवाजाही पर रोक नहीं होनी चाहिए। '