नई दिल्ली. हाल में ही हुए सर्वे के अनुसार भारत में दलाई लामा की उपस्थिती के कारण भारत और चीन के रिश्तों में खटास आई है। आउटलुक मैग्जीन द्वारा कराए गए इस सर्वे में चारों मेट्रो के लोगों को शामिल किया गया।
सर्वे के अनुसार,ज्यादातर लोगों का मानना यह है कि दलाई लामा की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई है। सर्वे में भाग लेने वाले 59 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि दलाई लामा को शरण देकर भारत चीन के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है वहीं 49 प्रतिशत लोगों का मानना है कि दलाई लामा की वजह से चीन कश्मीर और उत्तर-पश्चिम के अलगावादी नेताओं को सहारा प्रदान कर सकता है।
वहीं 70 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ल्हासा में चल रहे विरोध प्रदर्शन के पीछे दलाई लामा का हाथ है। सर्वे के अनुसार 47 प्रतिशत भारतीय मानते है कि दलाई लामा को खुला समर्थन देकर भारत को चीनी सरकार को चुनौती नहीं देनी चाहिए वहीं 64 प्रतिशत भारतीय चाहते है कि भारत में रह रहे तिब्बतियों को चीन का खुला विरोध करने पर भारत सरकार को रोक लगाना चाहिए। 73 प्रतिशत लोग मानते है कि दलाई लामा धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक गुरु है।