HomeNewsNational National

होगनक्कल परियोजना रुकी

चेन्नई. विवादास्पद हो चुकी होगनक्कल पेयजल परियोजना पर तमिलनाडु की तरफ से कर्नाटक चुनाव तक के लिए चुप्पी साधे रखने का फैसला कर लिया गया है।

होगनक्कल परियोजना को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने कहा कि कर्नाटक चुनाव तक इस परियोजना को तमिलनाडु की तरफ से रोक दिया जा रहा है लेकिन चुनाव के बाद तमिल खामोश नहीं रहेंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रजनीकांत, कमल हासन, सरत कुमार और विजयकांत समेत दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई स्टार इस परियोजना के चलते कर्नाटक में हुए तमिल विरोध को लेकर उपवास पर बैठे थे और रजनीकांत ने तमिलों का पूरा समर्थन करते हुए कहा था कि इस मुद्दे का हल निकालें राजनेता न कि इस पर राजनीति करें।

संबंधित खबरें
* कर्नाटक में तमिल फिल्मों का विरोध, रजनीकांत नाराज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: