लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी(बीएसपी) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के नजदीकी माने जाने वाले सतीश चंद्र मिश्रा ने राज्य फिल्म विकास परिषद(एसएफडीसी) से इस्तीफा दे दिया।
आधिकारिका सूत्रों ने बताया कि मिश्रा ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा मायावती को दे दिया था और मायावती ने आज मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। एसएफडीसी के चेयरमैन रहते हुए मिश्रा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल था।
सूत्रों के अनुसार मिश्रा ने अपने इस्तीफे के कारणों की जानकारी नहीं दिया है।