bhaskar Web English
HomeNewsNational National

उनकी निष्ठा पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं

मुंबई.bigbeशिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने शनिवार को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की महाराष्ट्र के प्रति निष्ठा पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए उन्हें रजनीकांत से सबक लेने की सलाह दी है। बिग बी ने इसके जवाब में कहा है कि उनकी निष्ठा पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं है। इस बीच, बिग बी के गुस्से के बाद शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपनी सफाई में कहा है कि अमिताभ उनके पारिवारिक मित्र हैं और ‘सामना’ में प्रकाशित लेख को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

‘सामना’ में प्रकाशित लेख में कहा गया है कि अमिताभ ने महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया है। वहीं रजनीकांत तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच होगेनक्कल जल परियोजना पर चल रहे विवाद में तमिलनाडु के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इस लेख में सवाल उठाया गया है कि मुंबई में रहते हुए कई कलाकारों ने धन और शोहरत कमाई है, लेकिन जब भी मराठी या क्षेत्र की शान के लिए खड़े होने की बात आती है तो ये कलाकार पीछे हट जाते हैं। इनमें अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।लेख में कहा गया है, ‘रजनीकांत उन अनोखे लोगों में से एक हैं, जो महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुकूल हैं। रजनीकांत वफादार हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ और परवरिश कर्नाटक में, फिर भी वे होगेनक्कल परियोजना के मुद्दे पर उस राज्य (तमिलनाडु) का पक्ष ले रहे हैं, जिसने उन्हें बुलंदियों तक पहुंचाया।’

सवाल करना अनुचित : अमिताभ ने इस लेख के संबंध में पूछे जाने पर पलटकर पत्रकारों से ही सवाल कर डाला। उन्होंने कहा, ‘क्या आप मानते हैं कि मैंने महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया? यदि आपको इसका जवाब नहीं मालूम तो आपका सवाल करना उचित नहीं है।’

b>ठाकरे की सफाई : एक समाचार चैनल के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपनी सफाई में कहा है कि अमिताभ उनके पारिवारिक मित्र हैं और ‘सामना’ में प्रकाशित लेख को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: