Manoranjan
Telly Talk Telly Talk मुंबई.
स्टार प्लस टीवी चैनल के ‘छोटे उस्ताद’ कार्यक्रम की आखिरी जंग अहमदाबाद की ऐश्वर्या मजूमदार उर्फ ऐशु (14) ने जीत ली है। इसके साथ ही उसने बिग म्यूजिक का कांट्रैक्ट भी अपने कब्जे में कर लिया है। इस स्पर्धा के आखिरी राउंड में पहली बार दो लड़कियां पहुंची थीं।
कांटे की टक्कर में ऐश्वर्या ने कोलकाता की अन्वेषा दत्तागुप्ता को मात दी। अमिताभ बच्चन और जूही चावला की उपस्थिति में विजेता के नाम की घोषणा हुई। अमिताभ ने अपने हाथों से ऐश्वर्या को ट्रॉफी दी। श्रेया घोषाल, प्रीतम चक्रवर्ती और कुणाल गांजावाला स्पर्धा के जज थे। गायक अभिजीत ने ऐश्वर्या को अपनी ओर से एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया।