HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

तीन साल बाद नौशीन अली की वापसी

मुंबई.सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘कुसुम’ में अभिनय से चर्चा में आई नौशीन अली सरदार करीब तीन साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेगी। उनका नया टीवी सीरियल‘शुभ कदम’ जल्द ही सहारा वन पर शुरू होगा। इस सीरियल में नौशीन पहली बार नैगेटिव रोल में नजर आएगी।

पंजाबी परिवार की बहू बनेंगी

सीरियलकी पटकथा एक पंजाबी परिवार की दो बहुओं के इर्दगिर्द घूमती है। बड़ी बहू का किरदार नौशीन निभाएगी, जबकि छोटी बहू के रोल के लिए टीना पारेख को चुना गया है। सूत्रों का कहना है कि ‘शुभ कदम’ की कहानी सास-बहू की आम कहानियों से हटकर है। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह छोटी बहू के घर में आने से सबकी लाडली बड़ी बहू को अपना वर्चस्व खत्म होता दिखाया देता है जिसके बाद वह कुछ भी करने को तैयार हो जाती है।

नौशीन का कहना है, ‘चैनल वालों ने मुझसे धारावाहिक के लिए संपर्क किया है, पर मैंने अभी इसे साइन नहीं किया है। मैं टीवी पर वापसी की तैयारी कर रही हूं। मैंने हाल ही में एक शो ‘अरेंजड मैरिज’ साइन किया है जिसमें मैं स्वप्निल जोशी के साथ नजर आऊंगी।’ ‘कुसुम’ की कहानी 20 साल आगे बढ़ जाने के बाद नौशीन ने सीरियल छोड़ दिया था। इसके बाद उसने एक-दो फिल्मों और कुछ पाकिस्तानी सीरियल्स में भी काम किया, पर उसे ‘कुसुम’ जैसी कामयाबी नहीं मिल पाई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: