bhaskar Web English
HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

इंटरनेशनल मार्केट में मनीषा

निर्देशक जयप्रकाश अब ‘इंटरनेशनल मार्केट’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह उनकी पुरानी फिल्म ‘मार्केट’ का ही रीमेक होगी, लेकिन विषय के इनपुट्स ताजा रहेंगे। इसमें दुबई और बैंकॉक में हो रही वेश्यावृत्ति के रैकेट के एक्सपोजर पर आधारित कहानी होगी। इस फिल्म में मनीषा कोईराला को लिए जाने की चर्चा जोरों पर है, क्योंकि पूर्व में भी ‘मार्केट’ में मनीषा कोइराला, सुमन रंगनाथन और श्वेता मेनन ने काम किया था।

जयप्रकाश का कहना है कि वे लंबे समय से फिल्म के लिए किसी अच्छे विषय की तलाश में थे। जब उन्होंने वेश्यावृत्ति से जुड़ा एक लेख अखबार में पढ़ा कि किस तरह महिलाओं को इस गंदे धंधे में धकेला जाता है और दुबई, बैंकाक व ओमान जैसे देशों को भेजा जाता है, तो उन्होंने इस विषय को फिर से अपनी फिल्म के लिए चुन लिया।

वे कहते हैं कि उनके लेखकों की टीम स्क्रिप्ट के लिए काम कर रही है, जो इंटरनेशनल मार्केट के सारे आंकड़ों पर आधारित अपनी थीम तैयार करने में जुटे हैं। ‘मार्केट’ के बारे में वे बताते हैं कि यह एक बूढ़े आदमी की कहानी थी, जो एक किशोरी से शादी करता है और बाद में उसे वेश्यावृत्ति में धकेल देता है।

दूसरी ओर ‘इंटरनेशनल मार्केट’ फिल्म में वे शादीशुदा महिलाओं की कहानी प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें बाद में उनके शौहर ही इस गंदगी में डाल देते हैं। यह सारा घटनाक्रम वे एक महिला के साथ हुई सत्य घटना के आधार पर प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने मनीषा से बात की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: