HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

अनाथ बच्चों की बात करती ‘डॉटर’

इस समय बच्चों पर आधारित विषयों को लेकर बॉलीवुड में फिल्मों का निर्माण जोरों पर है। ‘तारें जमी पर’ के बाद अब बच्चों से जुड़े गोद लेने के मामले पर भी एक फिल्म ‘डॉटर’ जल्दी ही प्रदíशत हो रही है। इस फिल्म का निर्माण डा. मेधा मेहेंदले ने किया है।

मेधा का कहना है कि कम उम्र के बच्चों को गोद लेने में कम दिक्कतें पेश आती हैं, लेकिन 14-15 वर्ष की लड़की को गोद लिया जाए, तो लड़की और अभिभावकों को क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं ऐसे ही गंभीर मुद्दे पर आधारित है यह फिल्म। इस फिल्म में अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी और अयूब खान ने माता-पिता का किरदार निभाया है, तो रुचा गोद ली जाने वाली लड़की के रूप में है। मेधा पहले इस फिल्म में आयशा जुल्का को लेना चाहती थीं, लेकिन बात नहीं बनीं। फिर पद्मनी इस किरदार के लिए तैयार हो गईं।

फिल्म में इनके अलावा विक्रम गोखले, रीमा लागू, अरुण नलावडे और विनोद सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म मुंबई के कल्याण में घटी इस तरह की एक सत्य कहानी पर आधारित है। कल्याण के एक आश्रम में एक नाना नानी अपनी नातिन को छोड़ गए थे। यह बच्ची अपने नाना-नानी को भूल नहीं पाई थी। उसी से प्रेरणा लेकर मेधा ने यह फिल्म बनाई है। साथ ही अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ होने वाले शोषण और गलत व्यवहार को भी प्रस्तुत किया गया है। तो तैयार रहिए बच्चों से जुड़ी एक और मर्मस्पर्शी फिल्म को देखने के लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: