ठाणे. मुंबई और ठाणे जिले के 8 लाख से ज्यादा ऑटोरिक्शा चालक लंबे समय से लंबित पड़े मांगों को ले 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
रिक्शा यूनियन फेडरेशन के अध्यक्ष प्रकाश पेनकर ने पत्रकारों को बताया कि रिक्शा यूनियन के सदस्यों के साथ हुई एक बैठक में लंबे समय से लंबित मामलों पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि हमारी मांगे है कि छह सिटों वाले रिक्शे का परमीट जारी नहीं किया जाए, मुंबई और ठाणे के बीच चलने वाले रिक्शे पर इंटर जूरिडिक्शन लागू न हो और सभी रिक्शा में इलेक्ट्रानिक मीटर लगाना अनिवार्य हो।