HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

150 मनसे कार्यकताओं के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई. मुंबई में उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ हिंसा करने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना (मनसे) के 150 कार्यकताओं के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर केस दर्ज हो जाएगा।

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस केएल प्रसाद ने कहा कि मनसे लोगों के खिलाफ दंगे और आपराधिक षडयंत्र रचने का केस दर्ज होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दो गुटों के बीच वैमनस्य फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मनसे प्रमुख राज ठाकरे और समाजवादी पार्टी नेता अबु अजीम अजीम के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है।

मनसे के वरिष्ठ नेता शिशिर शिंदे, यशवंत किल्लडर, प्रवीन दारेकर, नितिन सरदेसाई, आदित्य शिरोडकर और विधायक बाला नंदगांवेकर को आपराधिक षडयंत्र रचने के जुर्म में केस दर्ज हो चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: