बीकानेर. दैनिक भास्कर बीकानेर की ओर से प्रिंस एंड प्रिंसेज आफ बीकानेर किड्स फैशन शो का बहुप्रतीक्षित एवं बहुचर्चित आयोजन शीघ्र किया जा रहा है।
दैनिक भास्कर एवं सेंट्रल एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल के तत्वावधान में सीएलसी, शालीमार एकेडमी एवं एसडी इन्फोकोम के सहयोग से आयोजित होने जा रहे इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में दो वर्गो, नौ से 12 तथा 12 से 16 वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले बच्चों को विशेष रूप से डांस एवं फैशन शो का तीन-तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण ख्यातनाम विशेषज्ञ देंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र दैनिक भास्कर कार्यालय से प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एंट्री शुल्क 150 रुपए प्रति एंट्री रखा गया है। दोनों वर्गो में पहले तीन-तीन स्थानों पर रहने वाले बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांखला डीजे साऊंड, उपहार गिफ्ट, विजयवर्गीय टैंट हाउस, मनीष प्रिन्टर्स सह प्रायोजक के तौर पर शामिल हैं।
दैनिक भास्कर एवं सेंट्रल एकेडमी द्वारा प्रायोजित यह आकर्षक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने एवं उनकी योग्यता को उचित मंच देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर बचों एवं अभिभावकों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में पूछताछ प्रतिदिन जारी है। अनेक बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ दैनिक भास्कर कार्यालय आकर आवेदन पत्र प्राप्त किए।