HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सांसद के पास नहीं बीकानेर के लिए समय

बीकानेर. सरकारी योजनाओं से जिले का आम आदमी लाभान्वित हो रहा है या नहीं क्षेत्रीय सांसद व सिने स्टार धर्मेन्द्र को इसकी फ्रिक करने के लिए समय नहीं मिल रहा है।

क्षेत्रीय सांसद की अध्यक्षता वाली जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक केवल इसलिए नहीं हो रही है कि सांसद ने अब तक इसके लिए तारीख नहीं दी है।जानकारी के अनुसार इस समिति की बैठक तीन-तीन माह बाद होनी होती है मगर जिले में पिछले आठ माह से इस समिति की कोई बैठक नहीं हुई है।

जिला परिषद के अधिकारी बैठक जल्द बुलाने का दावा करते हैं मगर हकीकत यह है कि इस बैठक के लिए सांसद को कई बार पत्र लिखकर आग्रह किया जा चुका है जिसका उन्होंने कोई जवाब तक नहीं दिया है। लगभग तीन वर्ष पूर्व गठित इस समिति की जिले में अब तक मात्र एक बैठक गत वर्ष अगस्त में आयोजित हुई थी। उस बैठक में भी स्टार सांसद शामिल नहीं हुए थे।

जिला प्रशासन की परेशानी यह है कि जब तक समिति के अध्यक्ष सांसद स्वयं उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करने की स्वीकृति नहीं दे दे तब तक वह समिति अध्यक्ष से तारीख मांगने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। अब फिल्म निर्माताओं को तारीखें देने के अभ्यस्त स्टार सांसद धर्मेन्द्र जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक के लिए तारीख देंगे अथवा इस बार भी उनका ‘रोल’ चूरू सांसद को ही निभाना होगा इस बारे में प्रशासन व ग्रामीण विकास के अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

क्यों जरूरी है समिति की बैठक

सांसद की अध्यक्षता वाली जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के दौरान मिलने वाली शिकायतों, कथित अनियमितताओं की जांच करती है। समिति को सम्मन जारी करते और रिकार्ड की जांच करने का भी अधिकार है।

समिति द्वारा सौंपी गई जांच पर ३क् दिन में कार्रवाई नहीं होने पर सरकार संबंधित योजना की राशि रोक सकती है। समिति जिला परिषद द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों के क्रियाकलापों पर स्वतंत्र तौर पर निगरानी रखती है। सरकारी योजनाएं गांवों में सही रूप से संचालित हो रही है या नहीं इस बारे में संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब कर सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: