HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

कृषि कनेक्शनों का इंतजार खत्म

बीकानेर. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सामान्य और विशेष श्रेणी के कृषि कनेक्शनों की लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए योजना बना ली है। इस योजना के तहत समूचे राजस्थान में लंबित पड़े आवेदनों पर कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे। योजना के तहत दो चरण बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि लगभग दस वष्रो से कृषि कनेक्शन लेने वाले कतार में खड़े हैं। अकेले बीकानेर संभाग में यह संख्या हजार से अधिक है लेकिन फिलहाल प्रथम चरण के तहत आने वाले आवेदकों को ही कृषि कनेक्शन का लाभ मिल पाएगा। सामान्य श्रेणी के ऐसे आवेदक जिन्होंने 31 मार्च 1999 से पहले डिमांड नोट निकाल रखा है उन्हें प्रथम चरण में बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 15 अप्रैल तक आवेदकों को डिमांड नोट भी जारी कर दिए जाएंगे।बीकानेर संभाग में 464 आवेदक इस प्रक्रिया से लाभान्वित होंगे। विशेष श्रेणी के कनेक्शन देन के लिए निगम ने नियमों में कुछ बदलाव किया है। 15 अक्टूबर 2004 तक आवेदन करने वालों को प्रथम चरण में कनेक्शन दिए जाएंगे।

संभाग में ऐसे आवेदकों की संख्या 152 है। इन्हें भी 15 अप्रैल तक डिमांड नोट जारी कर दिए जाएंगे लेकिन नए नियम के तहत अब सिर्फ एक बार डिमांड नोट जारी करके राशि जमा करवाने के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा। इस अवधि में दूसरा रिमाइंडर नहीं भेजा जाएगा। पहले ऐसी व्यवस्था थी। नई व्यवस्था के तहत प्राथमिकता भी लागू की जाएगी।

डिमांड नोट के आधार पर राशि जमा होने की अवधि के बाद ही कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर किसी ने पहले राशि जमा करवा दी तो उसे पहले कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।

निगम के संभागीय मुख्य अभियंता बी.डी.मालू ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंताओं के पास सूची पहुंच चुकी है और जल्दी ही डिमांड नोट भी जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रथम चरण में आने वाले आवेदकों की सूची भी निगम के जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जारी की जाएगी और विद्युत चौपालों में भी इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रथम चरण का काम पूरा होने के बाद द्वितीय चरण शुरू किया जाएगा जिसमें शेष रहे सभी आवेदकों को कनेक्शन देने की योजना बनाई जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: