News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. आरसीएच ने मलेरिया के लिए संवेदनशीन माने जाने वाले आदिवासी बहुल बिलासपुर जिले को छोड़ेकर आठ जिलों में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में शामिल किया है। निदेशक आरसीएच स्वास्थ्य संचालनालय सुभाष पाण्डेय ने शिशु संरक्षण माह के तहत जिले के २क् लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने की जानकारी दी।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डा. पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिशु संरक्षण माह सुनियोजित बहुआयामी कार्यक्रम है। इस अभियान के अंर्तगत शिशु स्वास्थ्य संवर्धन तथा सुरक्षित मातृत्व से संदर्भित स्वास्थ्य सेवाएं सामुदायिक स्तर पर देने की योजना है। अप्रैल 2008 से यूनिसेफ व एनजीओ की सहायता से आयोजित इस अभियान में शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित गतिविधिया हैं, जिनमें पांच साल तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण, बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा विटामिन ए की खुराक देने, कुपोषण तथा विभिन्न नेत्र विकारों से बचाव करना है।
डा. पाण्डेय ने कहा कि आजादी के बाद स्वास्थ्य विभाग का सबसे सफल कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान रहा है। इसी तर्ज पर बच्चों को छह बीमारियों से बचाने सर्वव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला एंव बालविकास विभाग की सहभागिता, रक्त अल्पता से पीड़ित बच्चों व माताओं का इलाज करना है।
इसी तरह सुरक्षित मातृत्व से संबंधित गतिविधियों में गर्भवती माताओं के पंजीयन,परीक्षण, टिटनेस प्रतिरक्षण, रक्त अल्पता होने पर उपचार आदि कराना शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के अलावा जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोरिया, जशपुर, तथा सरगुजा जिलों में समुदाय के लोगों के पास उपलब्ध मच्छरदानियों का कीटनाशीकरण कराया जाना अभियान में शामिल है।प्रेस वार्ता के दौरान सीएमओ डा.आरआर तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डा.एमपी खरे व डा.एमए जीवानी उपस्थित थे।