HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आरएएस की अगली भर्ती मई में प्रस्तावित

अजमेर. संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर अब आरपीएससी ने भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा का कैलेंडर तैयार कर लिया है। सरकार और आयोग के बीच बनी सहमति केमुताबिक राज्य सरकार आरएएस की अगली भर्तियां आयोग को मई में भेजेगी। आयोग प्री-परीक्षा दिसंबर में कराने की योजना बनाने में जुट गया है।

आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जो कैलेंडर तैयार किया गया है उसके मुताबिक राज्य सरकार और आरपीएससी अध्यक्ष सीआर चौधरी के बीच सैद्धांतिक सहमति बनी है कि सरकार हर साल मई में आयोग को वेकेंसी भेजेगी। आयोग वेकेंसी को ‘वेट’ कराएगा और जरूरी हुआ तो आवश्यक संशोधन आदि प्राप्त कर विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगा।

आयोग दिसंबर में प्री-परीक्षा का आयोजन कर जनवरी में परिणाम घोषित करेगा। मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई में तथा अगस्त तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची सरकार को भेज कर नियुक्ति की सिफारिश की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक आयोग का प्रयास है कि आरएएस की एक परीक्षा की प्रक्रिया विज्ञापन जारी करने से लेकर नियुक्ति की सिफारिश तक 15 माह में पूरी की जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: