HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

सीबीएसई की किताबों का टोटा

अजमेर.bookसीबीएसई स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद) की ओर से प्रकाशित कई पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे अभिभावक और विद्यार्थी परेशान हैं।

केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में एक अप्रेल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों में 11वीं के अलावा सभी कक्षाओं में पढ़ाई कमोबेश मंगलवार से शुरू होने जा रही है। सीबीएसई ने इस शिक्षा सत्र से पांचवी और आठवीं कक्षाओं के पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।

सीबीएसई की पुस्तक वितरण व्यवस्था के अनुसार जयपुर की स्कूलों के लिए दिल्ली सेंटर शेष राजस्थान (जयपुर को छोड़ कर) छत्तीसगढ़, गोवा, दमन-दीव, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की स्कूलों के लिए अहमदाबाद सेंटर से पुस्तकें उपलब्ध कराता है। इन दोनों कक्षाओं के बदले पाठ्यक्रम की एक भी पुस्तक बाजार में नहीं है। इसके अलावा चौथी, छठी, सातवीं, नवीं, दसवीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षाओं की हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम की अधिकतर पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं और अगर उपलब्ध हैं भी तो पर्याप्त संख्या में नहीं हैं।

कीमत कम..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में संचालित एनसीईआरटी की पुस्तकों की कीमतों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। कक्षा 9 से 12 वीं तक की प्रत्येक पुस्तक की कीमत में पांच से दस रुपए तक की कमी आई है।

कईं पुस्तकें नहीं

जयपुर के अलावा शेष राजस्थान के लिए अहमदाबाद केन्द्र से पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। केन्द्रों में राशि जमा कराई जा चुकी है। इसके बावजूद विभिन्न कक्षाओं तक की कई पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं।
- स्वामीशरण गुप्ता, डीलर, एनसीईआरटी

कहां-कितनी कमी

>> कक्षा चार- मैथ्स ( उपलब्ध नहीं)
>> कक्षा छह- इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) सहित सभी पुस्तकें कम संख्या में उपलब्ध हैं।
>> सातवीं- मैथ्स, हिस्ट्री, पॉलीटिकल साइंस के अलावा कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं।
>> नवीं- साइंस के अलावा कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं। मैथ्स की पुस्तकें भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं।
>> दसवीं- साइंस-मैथ्स के अलावा कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं।
>> 11वीं- अकाउंट्स, बिजनेस स्टडी की किताबें उपलब्ध नहीं। भौतिक, रसायन व मैथ्स की पुस्तकें कम संख्या में उपलब्ध।
>> 12वीं - अंग्रेजी-हिन्दी अनिवार्य विषय की किताबें उपलब्ध नहीं। भौतिक, रसायन, मैथ्स, भूगोल प्रथम व द्वितीय, बिजनेस स्टडी और बायोलॉजी की किताबें उपलब्ध नहीं।
>> 12 वीं (हिंदी माध्यम)- इतिहास प्रथम व तृतीय, भौतिक रसायन, जीव विज्ञान की किताबें उपलब्ध नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: