News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. हरियाणा में देवीलाल सरकार के दौरान किसानों के कितने करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए गए, इस मुद्दे पर विवाद अभी थमा नहीं है। राज्यसभा सदस्य अजय चौटाला के 16,514 करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने के दावे को बिजली मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ठुकराते हुए कहा है, देवीलाल सरकार ने केवल 34.31 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए थे।
इसमें भी 4.5 करोड़ रुपए की राशि बकाया के रूप में रह गई थी और इसकी अदायगी कांग्रेस सरकार ने की थी। सुरजेवाला ने सोमवार को यहां कहा, हुड्डा सरकार ने सहकारी क्षेत्र के कर्जे पर 830 करोड़ रुपए के ब्याज माफ किए हैं। इसमें से 3.5 लाख परिवारों के 400 करोड़ रुपए का ब्याज माफ हो चुका है। 1980 में जब देवीलाल ने सत्ता छोड़ी, तब सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सैटों की संख्या 30 थी।
चौटाला के दावों को हरियाणा के लोगों को गुमराह करने की कोशिश बताते हुए सुरजेवाला ने कहा है, देवीलाल सरकार के दौरान गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में केवल 40 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन पिछले तीन साल में गेहूं के समर्थन मूल्य में 370 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।