HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

समाज का प्रतिबिंब है थियेटर : टैबेट

चंडीगढ़ऑर्थर रिमबॉड फ्रें च कवियों में सबसे महान कवि हुए हैं। फ्रेंच ल्रिटेचर के खिलंदड़ कवि की दिल को छूने वाली रचनाओं को एक नाटक के रूप में प्रस्तुत करने जा रहा है ‘थियेटर ऑफ द फोर्थ वे’ नामक फ्रेंच थियेटर ग्रुप। इलियस टैबेट और डैफने पीक्वै ने इस थियेटर ग्रुप की शुरुआत 2001 में की थी।

अपनी कला को गंभीरता से लेने वाले निर्देशक टैबेट मानते हैं कि थियेटर समाज का प्रतिबिंब है। 2002 में जब टैबेट भारत आए तो वे कथकली और भरतनाट्यम शैली से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने ग्रुप के हर मेंबर को प्रशिक्षित करने के लिए इन दोनों कलाओं को अपना लिया। अष्टांग योग में निपुण टैबेट एक आर्टिस्ट को पहले शारीरिक रूप से तैयार करते हैं और फिर कहीं जाकर उसे उसके रोल से रू-ब-रू कराते हैं।

भारत और यहां की परंपराओं के कायल टैबेट भारतीय थियेटर से जुड़े लोगों के साथ मिलकर कुछ नए एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। वे फ्रेंच, हिंदी और अंग्रेजी- तीनों भाषाओं में थियेटर करना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि भारत के बारे में ऐसा क्या है जो उन्हें आकषिर्त करता है, तो टैबेट ने कहा कि भारत में आज भी सदियों से चली आ रही परंपराओं और मान्यताओं का श्रद्धा से पालन होता है।

इस देश पर कई बार विदेशी ताकतों ने हमले किए, लेकिन यही एक ऐसा देश है जिसने उन हमलावरों को भी अपना लिया, लेकिन खुद को नहीं बदला। रिमबॉड जैसे कवि, जिन्हें अभिव्यक्त करना इतना मुश्किल है, को क्यों चुना? तो इस पर उन्होंने कहा कि भारत में अपनी पहली प्रस्तुति के लिए वे अपने देश का ‘बेस्ट’ ही चुनना चाहता था। इसके लिए रिमबॉर्ड से बेहतर कुछ नहीं। ‘ऑर्थर रिमबॉड: हेल एंड इल्युमिनेटिंग’ नामक इस प्ले में ऑर्थर रिमबॉड के यूथ, अडोलसेंस और अफ्रीकन पीरियड की रचनाओं को संजोया गया है। शो के दौरान इंग्लिश सब टाइटल्स एक स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। शो में ‘शेडोज, लाइट्स, कैंडल्स और तीन स्पॉट लाइट्स’ इस कवि की यात्रा और कविताओं को दर्शकों तक पहुंचाने के साधन होंगे।

अपने ग्रुप के नाम को जस्टिफाई करते हुए टैबेट ने कहा कि मेरे लिए सर्वप्रथम है वो दशक, जो अपना कीमती समय मुझे दे रहा है, फिर लेखक, तीसरे नंबर पर मेरा कलाकार और आखिर में निर्देशक यानी कि मैं। और ये मेरा एक्सप्रेशन है थियेटर ऑफ द फोर्थ वे।

‘ऑर्थर रिमबॉड: हेल एंड इल्युमिनेटिंग’ का प्रदर्शन मंगलवार शाम सात बजे सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में किया जाएगा। और ११ अप्रैल शाम 7.30 बजे एल्यांस फ्रांसेस में जैज़ म्यूजिक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कैफे टर्टल ट्रायो नामक ग्रुप एल्यांस कैफे में परफॉर्म करेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: