HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

सेव स्किन: गर्मी को न होने दें हावी

चंडीगढ़: गर्मियां आते ही सबसे ज्यादा प्रॉब्लम आती है स्किन डैमेज की। कुछ लेडीज तो इन दिनों घर से निकलना भी पसंद नहीं करती। कुछ लेडीज को मिसाल मानिए जो बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपनी स्किन पर कोई इफैक्ट नहीं होने देती। ये महिलाएं स्किन केयर कैसे करती हैं, आइये इन्हीं से जानते हैं कुछ टिप्स:-

सेंसटिव फेस वॉश और एलोवेरा का प्रयोग

हर रोज कई लोगों को ब्यूटी टिप्स देने वाली क्लियोपेट्रा, सेक्टर-8 की प्रॉपराइटर रिचा अग्रवाल गर्मियों में स्किन को हाइड्रेंटेड रखने के लिए खूब पानी और ठंडे रोज वॉटर का इस्तेमाल करती हैं। सेंसटिव फेस वॉश और एलोवेरा का प्रयोग भी इनके समर स्किन केयर में शामिल है। वे बताती हैं कि इन दिनों संसक्रीन का एसपीएफ बढ़कर 50 हो जाता है। फेस पर बर्फ का प्रयोग स्पेशली मेकअप करने से पहले जरूर करती हैं।

वॉटर, जेल बेस्ड चीजों का प्रयोग फ्लाइंग कैट्स की मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका खोसला बताती हैं कि विंटर खत्म और गर्मियां शुरू होते ही स्किन पर कई बदलाव आते हैं जो इन बदलावों को समझ नहीं पाते, तो स्किन खराब हो जाती है। गर्मियों में टोनिंग और वॉशिंग रेगुलर शुरू कर देती हूं। वॉटर और जेल बेस्ड चीजों का प्रयोग ज्यादा और क्रीमयुक्त चीजों का प्रयोग नहीं करती। दरअसल, स्किन की मेंटनेंस लाइफ स्टाइल पर काफी डिपेंट करती है जैसे सारा दिन ऑफिस में रहते हो या फील्ड वर्क करते हो तो आपको रुटीन में मेकअप करना पड़ता है। इन बातों का ध्यान रखकर ही बेस्ट स्किन केयर हो सकती है।

प्रोडक्ट्स से ज्यादा ध्यान खान-पान पर लंबे समय तक खेलना, काफी ज्यादा बाहर आने-जाने के कारण स्किन का डैमेज होना नॉर्मल सी बात है। यह कहना गोल्फर ईरानी बराड़ का। स्किन पर प्रोडक्ट्स यूज करने की बजाय अच्छी डाइट पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद है। तरबूज खूब खाती हूं। दूध और नींबू पानी लेती हूं और धूप से बचने के लिए संसक्रीन और कैप हमेशा लगाकर रखती हूं।

कॉस्मेटिक्स से बिगड़ती है स्किन क्वालिटी

इंद्रजोत (मिस पंजाबन-2007) आजकल टीवी शो को एंकर कर रही हैं। वे बताती हैं कि गर्मियों आते ही स्किन का खास ख्याल रखने के लिए स्किन प्रोटेक्शन और डाइट का ख्याल रखती हूं। स्किन पर कॉस्मेटिक्स बहुत कम यूज करती हूं क्योंकि यह स्किन की क्वालिटी बिगाड़ती है। कवर किए बिना कभी घर से नहीं निकलती।

दाल का एंटी टैन पैक

मिसेज इंडिया माधवी अवस्थी बताती हैं, गर्मियों में दिन की शुरुआत हनी और लेमन मिक्स पानी से करती हूं। गर्मियों में पपीता खूब खाती हूं क्योंकि यह स्किन को काफी अच्छा कर देता हैं। मसूर की दाल पीसकर घर पर ही बनाया फेस पैक यूज करती हैं। यह एंटी टैन पैक गर्मियों में स्किन पर टेन नहीं होने देता। विटामिन ई के कैप्सूल का कभी-कभी मॉस्चराइजर में मिलाकर मसाज करती हूं इससे ग्लो आ जाता है।

फेशियल है जरूरी

ब्यूटी एक्सपर्ट रिचा अग्रवाल बताती हैं, गर्मियों में लगातार डैमेज होती स्किन के लिए फेशियल करवाना बेहद जरूरी है। एक्ने क्लीन अप, टेन क्लीन अप, वाइन फेशियल, ओलेवरा फेशियल स्पेशली गर्मियों के लिए है और यह इन दौरान स्किन पर होने वाली प्रॉब्लम्स को खत्म कर देती हैं।

मेडिसिन करें अवाइड

स्किन स्पेशेलिस्ट डॉ. वीनिता गुप्ता बताती हैं कि सिर्फ स्किन यूज करना ही गर्मी से प्रोटेक्ट नहीं करता, बल्कि पूरी बॉडी को कवर करके रखें, जैल और वॉटर बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। कोई प्रॉब्लम होने पर मेडिसिन एवाइड करें और नेचुरल चीजों के प्रयोग से ही ट्रीटमेंट लें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: