नई सरकार .केन्द्र सरकार ने कहा है कि आज से त्रिपुरा में मुर्गियों को मारने का काम शुरु किया जाएगा। केन्द्रिय स्वास्थय मंत्री ने कहा कि भोपाल में लेबोरेटरी में जांच के बाद त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए मोहनपुर गांव में बर्ड फ्लू के वाइरस की पुष्टि को गई है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस बात की सूचना राज्य सरकार को दे दी है। स्वास्थय मंत्रालय के अधिकारी मौके पर पहले ही पहुंच चुके हैं। बर्ड फ्लू वाले इलाके को सील कर दिया गया है। पोल्ट्री और उसके आस-पास की जाने की मनाही है। अधिकारियों ने कहा कि अगले तीन दिनों में मुर्गियों को मारने का काम पूरा कर लिया जाएगा।