HomeNewsNational National

भारत में ओलिंपिक मशाल को कड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली. विश्वभर में चल रहे ओलिंपिक मशाल यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

गौरतलब है कि 17 अप्रैल को ओलिंपिक मशाल भारत आने वाली है। पेरिस और लंदन में हुए विरोध के बाद अब पूरे विश्व की नजर भारत पर है। विशेषतौर पर चीन देखना चाहता है कि भारत की सरकार इस स्थिती से कैसे निबटती है?

सूत्रों के अनुसार किसी भी तरह के अप्रिय घटना से बचने के लिए सरकार मशाल यात्रा मार्ग की पूरी जांच करेगी। उधर सेनफ्रांसिसको में भी ओलंपिक मशाल यात्रा को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सेनफ्रांसिसको के गोल्डन ब्रिज पर तीन तिब्बत समर्थकों ने तिब्बत स्वतंत्रता के बैनर लगाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: