मुंबई.
मुंबई में कुछ महिनों से चल रहे मराठी-गैर मराठी विवाद को नया रुप देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री आर.आर पाटिल ने आज विधान परिषद में कहा कि महाराष्ट्र में गाड़ियों का नंबर प्लेट मराठी में होना चाहिए।
इस बारे में अपने विचार रखते हुए उन्होनें कहा कि चूंकि मराठी हमारी स्थानीय भाषा है इसलिए यहां चलने वाली गाड़ियों का नंबर भी मराठी में होना चाहिए। पाटिल ने कहा कि इस बारें में उनकी सरकार केन्द्र में प्रस्ताव भेजकर नियमों में परिवर्तन की सिफारिश करेगी। गौरतलब है कि मोटरवेहक्ल एक्ट के अनुसार गाड़ियों के नंबर साधारण अंग्रेजी या रोमन इंग्लिश में हो सकता है।