HomeNewsNational National

विलासराव के कार्य की समीक्षा के लिए पैनल गठित

नई दिल्ली.विलासराव के काम की समीक्षा के लिए पैनल गठित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के कामकाज की समीक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक पैनल गठित किया है।

सूत्रों के अनुसार देशमुख के उत्तराधिकारी के लिए सोनिया ने तीन सदस्यीय दल का पैनल गठित किया है।

तीन सदस्यीय इस कमेटी में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी और रक्षा मंत्री एके एंटोनी शामिल है।

देशमुख के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्य रूप से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री नारायण राणो का नाम सामने आया है।

गौरतलब है कि राणो ने तीन साल पहले शिव सेना छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

उल्लेखनीय है कि एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की हार, उत्तर भारतीय लोगों पर हमले के दौरान स्थिति को नहीं संभाल पाने और खैलांजी मसले पर विलासराव की किरकिरी हुआ था।

किसानों के खिलाफ दिए गए बयान के कारण भी मुख्यमंत्री निशाने पर थे।

महाराष्ट्र विधानसभा में महाराष्ट्र बजट कार्यकाल के दौरान ही देशमुख को हटाने का निर्णय हो गया था।

राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा राउ ने सोमवार को एमएलसी चुनावों में कांग्रेस की हार पर एक रिपोर्ट तैयार कर भेज दिया है।

देशमुख से जब पैनल गठित होने पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे किसी पैनल के गठित होने की जानकारी नहीं है। मैं बजट सेशन में व्यस्त हूं। हर समय दिल्ली में जब भी कुछ होता तो लोग मेरे हटने के बारे में ही विचार करने लगते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: