Vaama
Relationships Relationships लंदन. एक नए अध्ययन में पता चला है कि आधुनिक माताओं के बच्चे ज्यादा बिगड़ैल होते हैं। ‘द डेली टैलीग्राफ’ अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, आधुनिक महिलाएं अपने परिवार और करियर में बहुत ज्यादा उलझी रहती हैं जिस कारण वे बच्चों की ओर पूरा ध्यान नहीं दे पातीं। उनके लिए बच्चों के भविष्य को लेकर फैसला करना मुश्किल हो जाता है।
‘द मेकिंग ऑफ मॉडर्न मदरहुड’ नाम से छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि आजकल बच्चों के नाना-नानी अपने नातियों की परवरिश को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं। उन्हें इस बात की चिंता होती है कि उनकी बेटियां अपने बच्चों की परवरिश किस तरह कर रही हैं। अध्ययन में शामिल लोगों ने बताया कि आधुनिक समय में मां-बाप पर बच्चों की हर गतिविधि पर नियंत्रण रखने का दबाव बना रहता है।
बच्चों की माताओं से हर पल यही उम्मीद की जाती है कि वे उनके खान-पान से लेकर स्कूल की पढ़ाई और व्यायाम का भी ध्यान रखें लेकिन ऐसा करना उनके लिए संभव नहीं हो पाता है। अध्ययन के सह निदेशक प्रोफैसर रेशेल थॉमसन ने बताया कि 20वीं सदी के मध्य में मां बनने वाली महिलाएं अपने बच्चों के लिए एक बार जो फैसला कर लेती थीं, उसी के साथ जुड़ी रहती थीं।