HomeNewsNational National

सिसौली में टिकैत की महापंचायत

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के लिए बड़ी मुश्किलें शुरु होने वाली है। आज किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत सिसौली में महापंचायत कर रहे हैं।

मायावती पर जातिवादी टिप्पणी करके विवादों में फंसे महेन्द्र सिंह टिकैत को कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, राष्ट्रीय लोक दल और ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी के नेता टिकैत की इस महापंचायत में शामिल हो रहे हैं।

महापंचायत में ये सभी पार्टियां इस बात की रणनीति बनाएंगी कि कैसे मायावती के खिलाफ राज्य व्यापी संघर्ष छेड़ा जाए।

इसके अलावा कांग्रेस के मुजफ्फरनगर के विधायक पंकज मलिक का गिरफ्तारी प्रकरण और सपा नेता शिवपाल यादव के साथ पुलिस की हाथापाई में सरकार की भूमिका पर भी साझा रणनीति बनाई जाएगी।

यह महापंचायत सिसौली के किसान भवन मैदान मे बुलाई गई है। कुल मिलाकर माया के खिलाफ सभी राजनीति पार्टियां एक जुट हो गई हैं।



संबंधित खबरें
* टिकैत बजाएंगे माया के खिलाफ बिगुल
* टिकैत को जमानत के बाद गिरफ्तार करने की कोशिश
* अब उप्र सरकार का दावा, टिकैत हिरासत में
* टिकैत गिरफ्तार नहीं! बयान से पलटी पुलिस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: