गुमला. झारखंड के गुमला जिले के सिनेरा गांव में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक स्थानीय प्रतिरोधी फोर्स की मृत्यु हो गई।
डीआई(हेडक्वार्टर) आर के मुल्लिक ने बताया कि नक्सलियों से लड़ने के लिए बनाई गई शांति सेना के सदस्य गुमराह से गुमला स्थित अपने हेडक्वार्टर जा रहे थे तभी घात लगाए नक्सलियों ने उनपर गोलियों की बौछार शुरू कर दिया।
नक्सलियों की जबावी कार्रवाई में जब सेना के सदस्यों ने फायरिंग शुरू की तो नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मारे गए सभी 8 लोगों की मौत गोली लगने के कारण हुई है या फिर नक्सलियों ने उन्हें जिंदा जला दिया है।