HomeNewsNational National

आमिर सहित चार के खिलाफ वारंट जारी

अहमदाबाद. कच्छ पुलिस की टीम आमिर खान सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ जमानती वांरट लेकर मुंबई और बैंगलुरु के लिए रवाना हो गई है। वन विभाग के सूत्रो ने बताया कि कच्छ पुलिस मुंबई और बंगलरु के पुलिस कमिश्नर की मदद से वारंट आमिर व अन्य चार दोषियों को सौंपा जाएगी। इन पर फिल्म लगान में बिना अनुमति के चिंकारा में शूटिंग करने का आरोप है।

गौरतलब है कि भुज की अदालत ने 27 मार्च को आमिर खान, आशुतोष गोविरकर, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता और सह निर्देशक श्रीनिवास और फोटोग्राफर अशोक मेहता के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 15 अप्रैल के पहले अगालत में उपस्थित करने का आदेश दिया है।

सूत्रों ने बताया कि अदालत ने 5000 रुपए का जमानती वारंट जारी किया है और अगर वे 15 अप्रैल तक कोर्ट में उपस्थित नहीं होते तो अदालत उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करेगी।

चिंकारा में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत बिना अनुमति शूटिंग करने पर प्रतिबंध है। लगान फिल्म की शूटिंग के दौरान इस कानून का उलंध्धन किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: