Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsInternational International

चुनावों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील

काठमांडू. नेपाल में गुरुवार को होने वाले संविधान सभा के चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके मद्देनजर भारत से लगी 18,00 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है।

नेपाल सरकार ने चुनाव के दौरान सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार सुबह 10 बजे भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया।

नेपाली गृह मंत्रालय के मुताबिक तीन दिनों तक सीमा के आरपार लोगों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

मंत्रालय के अनुसार चुनावों में बाधा पैदा करने के मकसद से आतंकवादी समूहों द्वारा दी जा रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। साथ ही चुनावों के विरोध में चार आतंकवादी समूहों द्वारा मंगलवार से शुरू किए गए अनिश्चितकालीन बंद के मद्देनजर सरकार ने तराई के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

गौरतलब है कि सोमवार को भी काठमांडू सहित चार जिलों में विस्फोट हुए थे। इनमें से दो विस्फोटों की जिम्मेवारी तो जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा ने ली थी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: