HomeNewsNational National

मप्र से सिमी के और कार्यकर्ता गिरफ्तार

गुना: मध्यप्रदेश से प्रतिबंधित संगठन सिमी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में यहां के गुना जिले के चांचौड़ा से इसके पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए, जबकि चार अन्य भाग निकलने में सफल रहे।

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की शिनाख्त उबेद शेख(25), अब्दुल मुबीन(28), फरीद खान(31), मो. जहीर(22) व अब्दुल कादिर(18) के रूप में की गई है।

चांचौड़ा पुलिस थाना इंचार्ज एलके शिवा के अनुसार इन सभी ने इस प्रतिबंधित संगठन से संबंध होने की बात को स्वीकार किया है। इनके पास से उज्जैन से प्रकाशित सिमी साहित्य भी बरामद हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: