तिरुपति.
तमिल की सुपरहिट फिल्म 'शिवाजी द बॉस' की नायिका श्रेया सरन को तिरुपति मंदिर में उस समय बड़ा खराब अनुभव हुआ जब मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बाहर आ रहीं थी तो एक शख्स उनसे छेड़खानी करने की कोशिश की।
श्रेया ने कहा कि सोमवार को जब वे मीडिया प्रतिनिधि से बातें कर रही थी तभी मै भौंचक हो गई जब एक व्यक्ति जो हमारी बाजू में खड़ा था ने छेड़खानी करने की कोशिश की। मारे गुस्से के उन्होंने उसे जोरदार तमाचा रसीद कर दिया।
सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान हरी के रूप में हुई है और वह नजदीक के मठ का सफाईकर्मी है। बाद में श्रेया के सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति पर काबू पा लिया।
श्रेया ने इस मामले में अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करायी है।