HomeNewsNational National

समय से पहले रिटायरमेंट चाहते हैं 107 सैन्य अधिकारी

नई दिल्ली: काबिल अधिकारियों की जोरदार कमी से जुझ रही सेना के लिए एक और बुरी खबर। 107 वरिष्ठ सैन्य अधिकारी समय से पहले रिटायरमेंट चाहते हैं। वे छठे वेतन आयोग की सिफारिशों से नाखुश हैं।

24 मार्च को प्रस्तुत की गईं छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के 15 दिन के भीतर ही 107 सैन्य अधिकारी समय से पहले रिटायरमेंट की अर्जी भेज चुके हैं। ये अधिकारी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों बलों से हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रिटायरमेंट की अर्जियां और बढ़ सकती हैं। लैफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल और इससे ऊंची रैंक के सैन्य अधिकारी 15 प्रतिशत वेतनवृद्धि की सिफारिशों से खुश नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक एक सप्ताह में सैन्य अधिकारियों के 2-4 ही समयापूर्व रिटायरमेंट के आवेदन आते थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 10-15 हो गई है। हाल-फिलहाल थल सेना में 11,000 और नौसेना में 3,000 और वायु सेना में 6,000 सैन्य अधिकारियों की कमी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: